पुलिस ने अफीम सहित गिरफ्तार किए कार सवार 5 युवक
HNN/ ऊना
हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना की पुलिस ने अफीम सहित पांच युवकों को हिरासत में लिया है। चालक की पहचान अभी निवासी करतारपुर जिला जालंधर के रूप में हुई, जबकि अन्य युवक नवजोत गिल, पंकज थापर, अभिषेक गिल व आदित्य कुमार भी जालंधर के ही निवासी है।
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, हरोली पुलिस की टीम हिमाचल-पंजाब की सीमा पर पंडोगा में नाकाबंदी पर मौजूद थी। इस दौरान पुलिस ने एक गाड़ी को जांच के लिए रुकवाया।
तलाशी के दौरान कार के डैशबोर्ड के अंदर से एक लिफाफे में रखी 43.23 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने मामले की पुष्टि की है।