Loading...

पीजी कोर्सों में प्रवेश के लिए इस दिन तक बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि….

By Ankita Published: 18 May 2024, 4:45 PM | Updated: 18 May 2024, 4:45 PM 1 min read

HNN/ मंडी

हिमाचल प्रदेश के सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी ने पीजी कोर्सों में प्रवेश के लिए आवेदन तिथि 23 मई तक बढ़ा दी है। बता दें ऑनलाइन आवेदन जमा करने के लिए उम्मीदवारों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन प्रवेश 2024-25 लिंक पर क्लिक करना होगा।

यह लिंक उन्हें आवश्यक प्रक्रिया शुरू करने के लिए प्रवेश परीक्षा पोर्टल पर निर्देशित करेगा। यदि ऑनलाइन आवेदन जमा करने के दौरान कोई समस्या आती है तो उम्मीदवार विश्वविद्यालय के सामान्य कामकाजी घंटों के दौरान हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी पर संपर्क कर सकते हैं।

एसपीयू के कुलपति ने ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 23 मई तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।