पांगी में ग्लेशियर टूटने से मचा हाहाकार

HNN/ चंबा

हिमाचल प्रदेश के कुछ जिलों में धूप खिली हुई है तो वहीं कुछ जिले कोहरे के आगोश में समाए हुए हैं। धूप खिलने के बाद हिमस्खलन और ग्लेशियर के टूटने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। बता दे कि जिला चंबा के पांगी में ग्लेशियर टूटने से क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया है।

ग्लेशियर के टूटने से कई गांव के साथ संपर्क टूट गए है। यह ग्लेशियर साथ लगते रिहायशी इलाके के नाले में टूट कर गिरा है। हालांकि गनीमत यह रही कि ग्लेशियर टूटने से किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। यह ग्लेशियर चंबा में मिंधल पंचायत के साथ लगते अझल नाले में टूटा है।

ग्लेशियर टूटने के बाद प्रशासन ने क्षेत्र के सभी लोगों को सतर्क रहने की एडवाइजरी जारी की है। बता दें कि सर्दियों के मौसम में भारी बर्फबारी के कारण ग्लेशियर टूटने का खतरा बना रहता है।


Posted

in

,

by

Tags: