dead-1.jpg

पड़ोसी ने महिला को लेंटर से दिया धक्का, दर्दनाक मौत

HNN/ कांगड़ा

कांगड़ा थाना के अंतर्गत लेंटर से गिरकर एक महिला की मृत्यु हो गई है। बताया जा रहा है कि पड़ोसी ने महिला को धक्का दिया जिस कारण महिला नीचे गिर गई तथा गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद महिला को लहूलुहान अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया परंतु तब तक काफी देर हो चुकी थी। वहीँ, पुलिस ने आरोपी वचित्र सिंह के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी अनुसार बड़ी हलेड़ में शकुन्तला देवी (60) को उसके पड़ोसी वचित्र सिंह ने लेंटर से धक्का दे दिया। बताया जा रहा है कि वचित्र सिंह शकुंतला देवी से गाली-गलौज कर रहा था तथा इस दौरान अचानक ही उसने महिला को लेंटर से धक्का दे दिया। धक्का लगने से महिला नीचे गिर गई तथा गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद महिला को आनन-फानन में उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया तथा इस बाबत जानकारी पुलिस को भी दी गई।

सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और महिला के बयान दर्ज किए गए। पुलिस को दिए बयान में घायल महिला ने बताया कि उसे विचित्र सिंह द्वारा धक्का दिया गया है जिसके चलते वह लेंटर से नीचे गिर गई थी। वही गिरने से महिला को गंभीर चोटें आई जिसके चलते उसकी जान न बच सकी। लिहाजा मृतक महिला के परिजनों के बयान दर्ज किए गए तथा आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया।


Posted

in

,

by

Tags: