Loading...

नेरवा में नेपाली मजदूर का डेढ़ वर्षीय मासूम खड्ड में डूबा, अस्पताल पहुंचते ही मृत घोषित

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन 10 Jun 2025 Edited 10 Jun 1 min read

नेरवा

मजदूरी में व्यस्त थे माता-पिता, मासूम बच्चा खेलते वक्त खड्ड में गिरा

अस्पताल पहुंचने तक दम तोड़ चुका था बच्चा
चौपाल उपमंडल के नेरवा क्षेत्र में दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक नेपाली प्रवासी मजदूर का डेढ़ साल का बेटा हामलटी खड्ड में डूब गया। सोमवार को बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेरवा लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

खेलते हुए खड्ड में गिरा था मासूम कृष
मृतक की पहचान कृष (उम्र लगभग 1.5 वर्ष), पुत्र राजू निवासी झारगड़कोट, नेपाल के रूप में हुई है। राजू और उसकी पत्नी बीते दो वर्षों से नेवटी गांव में किराए के मकान में रह रहे थे और मजदूरी कर जीवन यापन कर रहे थे। सोमवार को जब दोनों काम पर थे, उस समय उनके बच्चे खड्ड के पास खेल रहे थे। इसी दौरान छोटा बेटा पानी में गिर गया।

परिजन पहुंचे लेकिन हो चुकी थी देर
परिजनों ने जब देखा कि बच्चा खड्ड में गिरा है, तो तुरंत उसे बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जांच में नहीं मिला कोई आपराधिक संकेत
नेरवा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में किसी तरह की लापरवाही या आपराधिक साजिश के संकेत नहीं मिले हैं। यह मामला भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत दर्ज किया गया है और आगे की जांच थाना चौपाल को सौंप दी गई है।