Loading...

नाले में पड़ा हुआ मिला 18 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

By Ankita Published: 13 May 2024, 2:41 PM | Updated: 13 May 2024, 2:41 PM 1 min read

HNN/ ऊना

जिला ऊना के पुलिस थाना बंगाणा के तहत बुधान गांव में नाले से एक युवक का शव बरामद है। मृतक युवक की पहचान 18 वर्षीय रघु पुत्र माखन निवासी बिजोर जिला हरदोई, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, धान गांव में यूपी के रघु का शव नाले में पड़ा हुआ था।

जब किसी ने उसका शव वहां पड़ा हुआ देखा तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। बता दें मृतक डियूगली पंचायत में अमरनाथ के घर किराए के मकान में रह रहा था। डीएसपी ऊना अजय ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।