Loading...

नशे की खेप सहित पुलिस के हत्थे चढ़ा युवक, गुप्त सूचना के आधार पर की कार्यवाही

By SAPNA THAKUR Published: 5 Dec 2022, 10:38 AM 1 min read

HNN/ काँगड़ा

कांगड़ा स्थित डमटाल में एएनटीएफ टीम ने एक युवक से नशे की बड़ी खेप बरामद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर इस कार्यवाही को अंजाम दिया है। इस दौरान इंदौरा मोड़ के साथ लगते एक होटल की पार्किंग में पुलिस ने दबिश दी।

यहाँ साहिल कुमार उर्फ इस्माइल पुत्र जगमोहन निवासी डमटाल मौके पर मौजूद था जिसे टीम ने पकड़ कर उसकी तलाशी ली। इस दौरान जब युवक की जांच की गई तो आरोपी के कब्जे से 78 ग्राम चिट्‌टा बरामद हुआ। एसपी खुशहाल शर्मा ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।