Loading...

नशे की खेप सहित पुलिस के हत्थे चढ़ा राहगीर

By SAPNA THAKUR Published: 1 Dec 2022, 12:15 PM | Updated: 1 Dec 2022, 12:15 PM 1 min read

HNN/ चंबा

पठानकोट-चम्बा एनएच पर पुलिस टीम ने चरस की खेप सहित एक राहगीर को धर दबोचने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी की शिनाख्त हरीश चंद निवासी गांव पुखरयाल डाकघर टिकरीगढ़ तहसील चुराह के तौर पर हुई है। सदर पुलिस थाना में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

जानकारी अनुसार, जब द्रड्डा पुलिस चौकी की टीम पठानकोट-चम्बा एनएच पर तड़ोली के पास नाकाबंदी पर मौजूद थी तो वहां से पैदल गुजर रहे एक व्यक्ति को जाँच के लिए रुकवाया गया। इस दौरान जब उसके बैग की तलाशी ली गई तो 862 ग्राम चरस बरामद हुई। डीएसपी चम्बा अजय कुमार ने मामले की पुष्टि की है।