Himachal-ranks-first-in-TB-.jpg

देश के बड़े राज्यों को पीछे छोड़कर टीबी उन्मूलन में हिमाचल पहले स्थान पर

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश ने एक बड़ी उपलब्धि हसिल कर टीबी उन्मूलन में पहला स्थान पाया है। हिमाचल प्रदेश ने यह उपलब्धि देश के बड़े राज्यों को पीछे छोड़कर प्राप्त की है। वहीँ, सीएम जयराम ठाकुर ने भी स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों को सराहते हुए कहा कि “हमारी सरकार क्षय रोग के उन्मूलन के लिए विभिन्न कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू कर रही है।

राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के प्रभावी कार्यान्वयन से वर्ष 2021 के दौरान बड़े राज्यों की श्रेणी में हिमाचल देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बना है। इस दिशा में प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने सराहनीय भूमिका निभाई।” केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार टीबी उन्मूलन में हिमाचल प्रदेश ने पहला स्थान जबकि आंध्र प्रदेश ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

बता दें कि गांव-गांव में टीमों ने जाकर टीबी के मरीजों को जांचा तो इनमें 14,495 मरीजों में इसकी पुष्टि हुई। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन्हें घर जाकर निशुल्क दवाइयां दी गईं। इस सराहनीय कार्य के लिए हिमाचल प्रदेश ने बड़े राज्यों की श्रेणी में प्रथम स्थान हासिल किया है।


Posted

in

,

by

Tags: