दुकान में बैठे व्यक्ति के साथ की मारपीट, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
ऊना में सफाई को लेकर व्यक्ति ने महिला पार्षद से की मारपीट, पुलिस ने केस दर्ज किया
HNN/ ऊना
जिला ऊना के टाहलीवाल के स्थानीय बाजार में एक व्यक्ति से मारपीट का मामला सामने आया है। घायल का स्थानीय अस्पताल में उपचार करवाया गया है। पुलिस ने घायल की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में जोगिंद्र सिंह निवासी नंगल खुर्द ने बताया कि वह रविवार को टाहलीवाल में एक दुकान में बैठा तो रिकू अपने ड्राइवर के साथ पहुंचा और उन्होंने उसे डंडे से पिटना शुरू कर दिया। मारपीट में व्यक्ति के पीठ, आंख व मुंह पर चोटें आई हैं।
मारपीट में घायल व्यक्ति का स्थानीय अस्पताल में उपचार करवाया गया। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।