Himachals-daughter-becomes.jpg

दिल्ली न्यायिक सेवा परीक्षा पास कर हिमाचल की बेटी बनी सिविल जज

HNN/ चंबा

जरूरी नहीं रोशनी चिरागों से ही हो, बेटियां भी घर में उजाला करती हैं। इन पंक्तियों को चरितार्थ किया है डलहौजी की रहने वाली प्रियंका ने। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के डलहौजी की रहने वाली प्रियंका ने न्यायिक सेवा परीक्षा उत्तीर्ण करके सिविल जज बनने का गौरव हासिल किया है।

बता दें प्रियंका अब दिल्ली में सिविल जज के रूप में सेवाएं देंगी। प्रियंका ने कामयाबी का श्रेय माता-पिता, व अध्यापकों को दिया है। उन्होंने कहा कि कठोर परिश्रम और लग्न से जीवन में किसी भी मनचाहे मुकाम को हासिल किया जा सकता है। प्रियंका ने अपनी शुरुआती पढ़ाई डलहौजी के सरकारी स्कूल से प्राप्त की।

बीकॉम, एलएलबी व एलएलएम की शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से हासिल की। वर्तमान में प्रियंका हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से लॉ में पीएचडी कर रही हैं। पढ़ाई के साथ ही न्यायिक सेवा परीक्षा पास की है।


Posted

in

,

by

Tags: