दाह संस्कार से लौट रहे लोगों का वाहन दुर्घनाग्रस्त, एक की मौत, 15 घायल…..

HNN/ शिमला

पुलिस थाना झाकड़ी के तहत 15/20 क्षेत्र की दुर्गम पंचायत जगोरी में एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में लुढ़क गया। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है जबकि अन्य 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मृतक की पहचान कृष्ण लाल (69), पुत्र उत्तम लाल गांव क्याओ तहसील रामपुर जिला शिमला के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार हादसा उस वक्त पेश आया जब 16 लोग जीप में सवार होकर दाह संस्कार से वापिस लौट रहे थे। इसी दौरान जगोरी से कुछ दूरी पर जीप अनियंत्रित होकर सड़क से तक़रीबन 10 मीटर नीचे लुढ़क गई।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों द्वारा राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया तथा घायलों को बाहर से बाहर निकालकर उपचार के लिए खनेरी अस्पताल लाया गया। यहां कृष्ण लाल की मौत हो गई जबकि घायल हुए 15 लोगों का उपचार चल रहा है। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने पुष्टि की है।


Posted

in

,

by

Tags: