तेंदुए की सक्रियता से धर्मशाला के लोगों में डर का माहौल
HNN/काँगड़ा
धर्मशाला के समीप सराह, कुनाल पत्थरी मंदिर, नरघोटा चाय बगान क्षेत्र और इसके आसपास तेंदुआ दहाड़ रहा है। तेंदुए की सक्रियता से क्षेत्र के लोगों में डर का माहौल है। वन विभाग ने तेंदुए की मूवमेंट पर नजर रखने के लिए ट्रैप कैमरा इंस्टाल कर दिए हैं।
वन विभाग की टीम ने रात को पेट्रोलिंग के दौरान तेंदुए की मूवमेंट को कैमरे में कैद किया है। यह एकल तेंदुआ है जो जंगल में झाड़ियां ज्यादा होने की वजह से जंगल से बाहर आया है। वन विभाग की टीम लगातार पेट्रोलिंग कर रही है और लोगों को जागरूक कर रही है।
वन विभाग मंडल धर्मशाला के रेंज ऑफिसर सुमित शर्मा ने बताया कि तेंदुए को कोई चोट नहीं है और इसके साथ मादा तेंदुआ भी नहीं है। वन विभाग की टीम लगातार पेट्रोलिंग कर रही है और लोगों को जागरूक कर रही है।