Loading...

तीन युवकों ने दुकानदार से की मारपीट, मामला दर्ज

By PARUL Published: 16 May 2024, 12:44 PM | Updated: 16 May 2024, 12:44 PM 1 min read

HNN/ऊना

जिला ऊना में एक दुकानदार के साथ मारपीट का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में शिवेन ओहरी (30) निवासी वार्ड पांच जिला ऊना ने बताया कि उसकी आईएसबीटी ऊना में दुकान है।

वह अपनी दुकान पर था और उसके तीन कर्मचारी और भाभी मनी जसवाल, पत्नी ईशान ओहरी भी दुकान पर मौजूद थे। इस दौरान तीन लड़के कर्ण, पेन्डू व अन्य आरोपी दुकान पर आए और गाली-गलौज करने लगे। जब उसने ऐसा करने से रोका तो आरोपियों ने उसका गला पकड़ लिया और मारपीट करना शुरु कर दिया।

आरोपियों ने उसके तीन कर्मचारियों के साथ भी मारपीट की और भाभी के साथ धक्का-मुक्की की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज आकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने मामले की पुष्टि की है।