Loading...

तीन मंजिला स्लेटपोश मकान चढ़ा आग की भेंट, निचली मंजिल में बंद 30 भेड़-बकरियां…

By PRIYANKA THAKUR Published: 3 Dec 2022, 11:57 AM | Updated: 3 Dec 2022, 11:58 AM 1 min read

HNN / कुल्लू

हिमाचल प्रदेश में आग की घटनाये निरंतर बढ़ती जा रही है। अब जिला कुल्लू के ऐतिहासिक गांव मलाणा के साथ लगते अतोदंग में तीन मंजिला स्लेट पोश मकान आग की भेंट चढ़ गया। इस अग्निकांड की घटना में कोई जानी नुक्सान तो नही हुआ है लेकिन मकान पूरा जलकर राख हो गया है।

जानकारी के मुताबिक रात को दो बजे के करीब यह घटना पेश आई। मकान में जब आग लगी परिवार के लोग तुरंत घर से बाहर निकल आये। वहीं, मकान में आग भड़कती देख ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के हर संभव प्रयास किए, लेकिन उनकी कोशिश आग के आगे नाकाफी साबित हुई। लेकिन ग्रामीणों ने मकान की निचली मंजिल में बंद 30 भेड़-बकरियों को सुरक्षित बचा लिया।

वहीं, प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को 10 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है।उधर, उपतहसील जरी के नायब तहसीलदार भरत भूषण ने कहा कि इस घटना में पीड़ित परिवार को दस लाख का नुक्सान हुआ है।