तलमेहड़ा में बागवानी विभाग बंगाणा ने बागवानों को बांटे फलदार पौधे

By Ankita Published: 29 Jul 2024, 6:47 PM | Updated: 29 Jul 2024, 6:50 PM 1 min read

HNN/ ऊना/वीरेंद्र बन्याल

उप तहसील जोल के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत खरयालता के तलमेहड़ा व रौणखर में विकासखंड बंगाणा के बागवानी विभाग द्वारा किसानों एवं बागवानों को घर द्वार जाकर फलदार पौधों का वितरण किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत खरयालता के उप प्रधान अशोक कुमार भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उद्यान प्रसार अधिकारी बंगाणा अनुपम शर्मा एवं उद्यान विकास अधिकारी वीरेंद्र द्वारा किसानों एवं बागवानों को आम, मौसमी, आंवला, लीची, नींबू, कटहल व गलगल के लगभग 300 पौधे घर द्वार जाकर बांटे। इस अवसर पर स्थानीय उप प्रधान अशोक कुमार शर्मा ने बागवानी विभाग बंगाणा के अधिकारियों का घर द्वार आकर पौधे बांटने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।

उद्यान प्रसार अधिकारी अनुपम शर्मा ने बताया कि जिस किसी किसान या बागवान को फलदार पौधों की जरूरत हो वह बागवानी विभाग वंगाणा में आकर सरकारी मूल्य पर पौधे ले सकते हैं। इस अवसर पर सोमनाथ सोनी, अशोक शर्मा व अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।