ढालपुर में रैली के बहाने कांग्रेस पर निशाना साधेगी बीजेपी

14 जून को ढालपुर आएंगे जेपी नड्डा, मैदान में तैयारियों का पूर्व मंत्री गोविंद ने लिया जायजा

HNN/ कुल्लू

देश में जहां भाजपा सरकार के 9 साल पूरे हुए हैं। तो वही अब महा जनसंपर्क अभियान भी पूरे देश में भाजपा के द्वारा शुरू कर दिया गया है। ऐसे में जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में भी 14 जून को मंडी संसदीय क्षेत्र की एक बड़ी रैली आयोजित की जाएगी। जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा विशेष रूप से शामिल रहेंगे।

वही, इस रैली के बहाने भाजपा कांग्रेस पर भी निशाना साधा जाएगा और प्रदेश में जनता पर जो टैक्स का बोझ बढ़ाया गया है। उसका भी विरोध किया जाएगा। ढालपुर के रथ मैदान में यह रैली आयोजित की जाएगी। तो वहीं इसी तैयारियों को लेकर पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मैदान का जायजा लिया।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र की एक बड़ी रैली ढालपुर के रथ मैदान में आयोजित की जाएगी। जिसमें भाजपा के प्रमुख नेता शामिल रहेंगे। वही कांग्रेस सरकार के द्वारा ओपीएस के बहाने जो जनता पर टैक्स का बोझ लादा गया है।

उस बारे भी जनता को जागरूक किया जाएगा। पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर का कहना है कि कांग्रेस सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर टैक्स बढ़ाया गया। जिससे प्रदेश के टैक्सी और बस ऑपरेटरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा विकास के नाम पर अभी तक कांग्रेस सरकार कुछ नहीं कर पाई है। बल्कि सिर्फ कर्ज ले रही है।

उन्होंने कहा कि पूर्व में कांग्रेस के नेता भाजपा पर केंद्र सरकार से कर्ज लेने का तंज कसते थे। लेकिन आज वह खुद कर्ज लेने पर मजबूर हो गए हैं। जिला कुल्लू में भी बीजेपी के महा जनसंपर्क अभियान के बारे में भी भाजपा कार्यकर्ताओं को अवगत करवाया जाएगा और यह अभियान गांव गांव तक पहुंचाया जाएगा।


Posted

in

,

by

Tags: