Loading...

ड्यूटी से जा रहे कंडक्टर को अज्ञात वाहन ने कुचला हुई मौत

By PARUL Published: 10 Sep 2024, 8:19 PM | Updated: 10 Sep 2024, 8:19 PM 1 min read

HNN/हमीरपुर

हमीरपुर जिला के नादौन दूरभाष केंद्र के बाहर पेश आए दर्दनाक सड़क हादसे ने एचआरटीसी कंडक्टर की जान ले ली। ज्वालामुखी क्षेत्र के गांव कोपड़ा कटोयी निवासी अशोक कुमार की स्कूटी को अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया जिस कारण उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार एचटीसी में बेटर कंडक्टर तैनात अशोक कुमार नादौन से गांव बसरल में सवारियां लेकर गया था। यहां बस खड़ी करने के बाद वह स्कूटी पर अपने घर जा रहा था। लेकिन इस दौरान जब वह नादौन शहर में टेलीफोन एक्सचेंज के पास पहुंचा तो पीछे से अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार की की स्कूटी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और एचआरटीसी कंडक्टर को अज्ञात वाहन चालक को कुचलता हुआ मौके से फरार हो गया।

वहीं स्थानीय लोगों को दुर्घटना का पता चलते ही मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दे दी गई। सूचना मिलने के बाद डीएसपी नितिन चौहान अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचे मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उधर थाना प्रभारी बाबूराम शर्मा ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि शव कब्जे में ले लिया गया है। इसके साथ सीसीटीवी फुटेज कंगाले जा रहे हैं ताकि अज्ञात वाहन चालक को पकड़ा जा सके।