Loading...

ठियोग में सड़क दुर्घटना : 150 मीटर गहरी खाई में मिला लापता युवक का शव

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन 20 Dec 2024 Edited 20 Dec 1 min read

Himachalnow / शिमला

18 दिसंबर से लापता युवक का शव 150 मीटर गहरी खाई में मिला

उपमंडल ठियोग के देहा थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, बलग क्षेत्र का रहने वाला रणवीर पांडे, पुत्र परस राम पांडे, 18 दिसंबर से लापता था। गांववाले उसे लगातार तलाश रहे थे।

रणवीर 18 दिसंबर की शाम बलग से छैला की ओर निकला था, लेकिन वह अपने घर नहीं पहुंचा। 20 दिसंबर को गांववालों ने माईपुल के पास एक नाले में तलाश के दौरान सड़क से नीचे एक गाड़ी देखी। जब उन्होंने ध्यान से देखा, तो लगभग 150 मीटर गहरी खाई में एक दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी पड़ी मिली।

गाड़ी का नंबर एचपी-16-5247 था, जिसमें रणवीर पांडे का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल ठियोग में पोस्टमार्टम करवाया और फिर उसे परिजनों को सौंप दिया। डीएसपी ठियोग सिदार्थ शर्मा ने इस घटना की पुष्टि की है।