Nahan BJP distributed laddus in celebration of victory

जीत के जश्न में नाहन भाजपा ने बांटे लड्डू

प्रदेश में होगा विकास के दम पर मिशन रिपीट -विनय गुप्ता

HNN / नाहन

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भाजपा की जीत को लेकर नाहन भाजपा विजय के जशन में डूब गई है। भाजपाइयों के द्वारा गुन्नू घाट में चौक पर लड्डू बांटकर जीत का जश्न मनाया गया। इस दौरान ढोल आदि बजाकर खुशी का इजहार किया गया। इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जनता ने जहां कानून व्यवस्था पर अपनी मोहर लगाई है तो वहीं अन्य राज्यों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति लोगों ने अपनी पूर्ण आस्था व्यक्त कर भाजपा की जीत का परचम बुलंद किया है।

उन्होंने कहा कि इन सभी राज्यों में हुए चुनावों के दौरान कांग्रेस जहां 45 सीटों पर ही सिमट कर रह गई है वही भाजपा ने फिर से एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने कांग्रेस को मुंगेरीलाल के सपने देखने वाली पार्टी बताते हुए कहा कि धीरे धीरे इस पार्टी का वजूद अब समाप्ति की ओर जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 के हिमाचल प्रदेश चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ फिर से सरकार बनाएगी।

इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी महिला मोर्चा सदस्य प्रतिभा कौशिक, नाहन नगर परिषद की चेयरमैन श्यामा पुंडीर, औद्योगिक प्रकोष्ठ काला अंब के अध्यक्ष नितिन गोयल, एनजीओ नाहन मंडल के अध्यक्ष ओंकार जमवाल, जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग, नाहन मीडिया प्रभारी धीरज गर्ग, बंटू उर्फ राकेश गर्ग, संजय गर्ग, संजय गोयल सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Posted

in

,

by

Tags: