जिला में कल से शुरू होगा नेत्र जांच सप्ताह शिविर…

By PARUL Published: 12 May 2024, 1:10 PM | Updated: 12 May 2024, 1:10 PM 1 min read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू के रायसन स्थित आई अस्पताल में नेत्र जांच सप्ताह शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 13 मई से 17 मई तक आयोजित किया जाएगा।

इसमें राष्ट्रीय दृष्टिहीनता निवारण समिति और डॉ. राजेंद्र प्रसाद नेत्र विज्ञान केंद्र नई दिल्ली के विशेषज्ञ आंखों की जांच करेंगे।

इस दौरान आंखों के ऑपरेशन भी होंगे। अस्पताल के डॉ. डेनिस ने कहा 13 से 15 मई तक जांच और भर्ती की जाएगी।