जवाली-जसूर मार्ग पर बस और स्कूटी के बीच हुई टक्कर, शिक्षिका की मौत
HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा के जवाली-जसूर मार्ग पर बस व स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में महिला शिक्षिका की जान चली गई है। मृतक स्कूटी चालक की पहचान नीरजा (45) पत्नी प्रदीप कुमार निवासी भरमाड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, नीरजा शनिवार शाम अपनी स्कूटी से मायके राजा का तालाब की तरफ जा रही थी। इस दौरान हरनोटा फाटक के नजदीक जवाली की तरफ से आ रही बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में महिला जख्मी हो गई।
घटना के बाद घायल महिला को साथ के निजी अस्पताल लाया गया, वहां से परिजन उसको पठानकोट के निजी अस्पताल ले गए, लेकिन देर रात को महिला की मौत हो गई। एसपी नूरपुर अशोक रतन ने मामले की पुष्टि की है।