Loading...

छात्र संघ चुनाव नहीं, मेरिट से ही एससीए का गठन

By NEHA Published: 14 Sep 2024, 11:52 AM | Updated: 14 Sep 2024, 11:52 AM 1 min read

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय और इससे संबद्ध कॉलेजों में इस बार भी प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव नहीं होंगे। इसके बजाय, मेरिट के आधार पर छात्र संघ का मनोनयन किया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसपी बंसल की अनुमति के बाद विवि के कुलसचिव ने इसका शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके अनुसार विवि के डीएसडब्लू कार्यालय और कॉलेज प्राचार्यों को 18 से 27 सितंबर के बीच यूनिवर्सिटी स्टूडेंट सेंट्रल एसोसिएशन और कॉलेज स्टूडेंट सेंट्रल एसोसिएशन (सीएससीए ) के 2016 में बनाए गए संविधान के अनुसार एससीए का गठन करना होगा।

विभागाध्यक्ष और निदेशक की ओर से मनोनयन के फार्म 21 सितंबर दो बजे तक डीएसडब्लू कार्यालय में पहुंच जाने चाहिए। इसी के आधार पर 27 सितंबर तक विवि परिसर की स्टूडेंट सेंट्रल एसोसिएशन का गठन किया जाना है। 21 सितंबर तक विभागों की ओर से मनोनयन को लेकर अनुशंसा न पहुंचने पर पात्र छात्र का एसीए के लिए मनोनयन होने की पूरी जिम्मेदारी विभागाध्यक्ष और संस्थान के निदेशक की रहेगी।