Loading...

चैत्र नवरात्र मेले के दौरान इतने घंटे बंद रहेगा नयनादेवी मंदिर….

By Ankita Published: 19 Mar 2024, 12:00 PM | Updated: 19 Mar 2024, 12:02 PM 1 min read

नवरात्र के दौरान न्यास की सराय व अन्य स्थानों पर जागरण पर पूर्ण प्रतिबंध

HNN/ बिलासपुर

जिला बिलासपुर में 9 से 17 अप्रैल तक चलने वाले चैत्र नवरात्र मेले के दौरान मंदिर दो घंटे बंद रहेगा। बता दें मंदिर रात्रि 12 बजे बंद होगा और देर रात 2:00 बजे दर्शन के लिए खुलेगा। नवरात्र के दौरान न्यास की सराय और अन्य स्थानों पर जागरण पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

कानून व्यवस्था की दृष्टि से मेले को नौ खंडों में विभाजित किया जाएगा। मेले के दौरान सफाई व स्वच्छता के लिए खंड विकास अधिकारी व कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद व मंदिर अधिकारी संयुक्त रूप से निगरानी करेंगे।

बता दें मेले में उप मंडलाधिकारी नागरिक स्वारघाट, उप पुलिस अधीक्षक नयनादेवी को मेला अधिकारी और पुलिस मेला अधिकारी के रूप में तैनात होंगे। मंदिर अधिकारी, सहायक मेला अधिकारी, थाना प्रभारी कोट कहलूर सहायक मेला अधिकारी होंगे।