Loading...

चुनाव आयोग की टीम ने कार से बरामद किया 14.8 लाख का कैश

By Ankita Published: 18 May 2024, 4:16 PM | Updated: 18 May 2024, 5:01 PM 1 min read

HNN/ ऊना

जिला ऊना के उपमंडल अंब के तहत ठठल में चुनाव आयोग की तरफ से गठित टीम ने कार सवार व्यक्ति से 14 लाख 8 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। जानकारी के अनुसार, ठठल क्षेत्र में चुनाव आयोग द्वारा गठित स्टेटिक सर्विलांस टीम ने नाका लगाया हुआ था।

इसी दौरान टीम ने एक कार की तलाशी के दौरान कैश बरामद किया। चालक कैश के संबंध में कोई भी दस्तावेज टीम के समक्ष प्रस्तुत नहीं कर पाया। आचार संहिता के बीच तय सीमा से अधिक नकद कैश के चलते कार्यवाही के लिए इन्कम टैक्स अधिकारी को विशेष रूप से बुलाया गया।

सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम अंब डॉ. विवेक महाजन ने बताया कि एसएसटी टीम ने कार्यवाही कर 14 लाख 8 हजार 170 रूपये कैश को जब्त किया है। मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है।