चिट्टे की खेप के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया व्यक्ति, पूछताछ में….

By PRIYANKA THAKUR Published: 2 Dec 2022, 12:54 PM | Updated: 2 Dec 2022, 12:56 PM 1 min read

HNN / ऊना

जिला पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति के कब्जे से नशे की खेप बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान कृष्ण गोपाल निवासी वार्ड नंबर-4 विकास नगर ऊना के रूप में हुई है। दरअसल पुलिस की टीम चंद्रलोक कॉलोनी के समीप गश्त पर मौजूद थी।

इस दौरान उन्होंने सड़क किनारे एक व्यक्ति को हाथ में पॉलिथीन बैग लिए खड़ा देखा। पुलिस जैसे ही उसके पास जाने लगी, व्यक्ति घबरा गया और उसने हाथ में पकड़े पॉलिथीन बैग को झाड़ियों में फेंक दिया। व्यक्ति को घबराता देख पुलिस ने उसकी तलाशी ली और झाड़ियों में फेंके बैग को खोला।

उन्होंने देखा कि बैग में छोटी-छोटी पुड़ियों में चिट्टा रखा हुआ था। जब उसका वजन किया गया तो वह 2.07 ग्राम पाया गया। उधर, एएसपी प्रवीण धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।