चिंतपूर्णी पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार किया उद्घोषित अपराधी
HNN/ ऊना
अदालत के आदेशों की अवमानना के चलते उद्घोषित अपराधी करार दिए व्यक्ति को चिंतपूर्णी पुलिस ने गिरफ्तार में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान अजय शर्मा निवासी जमालपुर, लुधियाणा, पंजाब के रूप में हुई है। जिसे पुलिस पकड़कर चिंतपूर्णी ले आई है।
आरोपी को पुलिस अदालत में पेश करेगी। बता दें कि अजय शर्मा निवासी लुधियाणा को अदालत द्वारा पत्नी को किसी मामले 2.40 लाख रुपये अदा करने के फरमान जारी किए थे, लेकिन अजय शर्मा ने इन आदेशों की अवहेलना की।
साथ ही अंदालत द्वारा कोर्ट में बुलाए जाने पर अजय शर्मा हाजिर नहीं हुआ। इसी के चलते करीब एक वर्ष पहले अदालत ने अजय शर्मा को उद्घोषित अपराधी करार दे दिया था, जिसे चिंतपूर्णी पुलिस पंजाब से गिरफ्तार कर लाई है।