चंबा में व्यक्ति ने गलती से खाया जहरीला पदार्थ, उपचार के दौरान मौत

By PARUL Published: 1 Oct 2024, 2:46 PM | Updated: 1 Oct 2024, 2:46 PM 1 min read

HNN/चंबा

चम्बा में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में एक 55 वर्षीय व्यक्ति ने गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वह पैरालिटिक रोग से पीड़ित था और दवाई की जगह जहरीला पदार्थ खा लिया।

उसे तुरंत डॉ. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कॉलेज टांडा में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम कराया है और जांच जारी है।

यह घटना चम्बा जिले के सलूर्णा में हुई, जहां व्यक्ति के परिजनों को बड़ा आघात लगा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।