ग्राम पंचायत डीहर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 60 लोगों ने करवाई जांच
HNN/ ऊना/वीरेंद्र बन्याल
भारतीय युवा मोर्चा कुटलैहड मंडल की ओर से आयोजित हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन में प्रयास सोसाइटी द्वारा संचालित अस्पताल सांसद मोबाइल संस्था सेवा कुटलैहड सदर की टीम फार्मासिस्ट रीतू राणा, लैब टेक्नीशियन अनिता सैनी, पायलट शेखर ठाकुर ने डॉ. अंशु शर्मा के नेतृत्व में ग्राम पंचायत डीहर के पंचायत भवन में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर की अध्यक्षता ग्राम पंचायत डीहर की प्रधान कृष्णा देवी ने की। जिसमें 60 लोगों के स्वास्थ्य जांच की गई। जिसमें उच्च रक्तचाप, मधुमेह रोगी, पेट गैस व अन्य रोगों से ग्रसित बुजुर्गों, महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य की सामान्य जांच की गई। मरीजों को उपयुक्त, उपचार,सलाह एवं दवाइयों का वितरण भी निशुल्क किया गया। पंचायत प्रधान कृष्णा देवी ने बताया कि सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा सांसद मोबाइल सेवा चलाई गई है।
जिसमें लोगों को घर द्वार स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने का कार्य किया जा रहा है। लोगों को प्राप्त होने वाले इस सुविधा में ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा शिविर लगाए जाते हैं। इसी के तहत डीहर गांव में लगाए गए चिकित्सा शिविर का लाभ उठाने के बाद लोगों ने सांसद अनुराग ठाकुर का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें घर द्वार पर स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है। जिसके लिए सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री बधाई के पात्र हैं।