लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

गुप्त सूचना के आधार पर 23 वर्षीय युवक के घर से बरामद किया चिट्टा, गिरफ्तार

PARUL | 22 अक्तूबर 2023 at 12:25 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा के गगल क्षेत्र में पुलिस ने 23 वर्षीय युवक से 6.98 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया। आरोपी की पहचान 23 वर्षीय शुभम उर्फ शिवा निवासी गगल के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को काफी समय से शुभम के खिलाफ शिकायतें मिल रही थी। जिसके बाद पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर शुभम के घर पर दबिश दी और उसके घर से 6.98 ग्राम चिट्टा जब्त किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

डीएसपी अंकित शर्मा द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी को कांगड़ा न्यायालय में पेश किया गया, जहां उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]