Loading...

गाड़ी के बॉनट से बरामद हुई नशीली गोलियों की खेप, आरोपी गिरफ्तार

By PARUL Published: 19 Mar 2024, 12:40 PM | Updated: 19 Mar 2024, 12:44 PM 1 min read

HNN/सोलन

जिला सोलन में पुलिस थाना बद्दी की टीम ने एक व्यक्ति को नशीली गोलियों की खेप सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान सुरेश कुमार के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना बद्दी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्यवाही अमल में लाई है। पुलिस ने सूचना के आधार पर बीती शाम को दभोटा में नाके के दौरान उक्त गाड़ी को जांच के लिए रोका। इस दौरान गाड़ी के बॉनट से 28 हजार 140 नशीली गोलियां बरामद हुई।

जिसके बाद उन्होंने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। साथ ही उसकी गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। डीएसपी नालागढ़ फिरोज खान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस जांच कर रही है कि यह गोलियां कहां से लाई गई थी और कहां-कहां से सप्लाई की जानी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।