क्रिसमस की तैयारियां शुरू, हिल्स क्वीन में 100 फीसद आक्यूपेंसी की संभावना

HNN/ शिमला

25 दिसंबर को मनाये जाने वाले क्रिसमस के लिए हिल्स क्वीन शिमला में तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिला के होटल कारोबारियों में इस पर्व को लेकर खासा उत्साह दिख रहा है। हिल्स क्वीन शिमला के होटल क्रिसमस के लिए एडवांस बुक हो चुके है। इतना ही नहीं कारोबारियों ने सैलानियों को रुझाने के लिए होटलों में खास इंतजाम किए हैं।

शहर के पर्यटन कारोबारियों को क्रिसमस पर शहर में सैलानियों के उमड़ने की काफी उम्मीद है। इसका मुख्य कारण यह है कि 25 दिसंबर को वीकेंड यानी शनिवार आ रहा है इसलिए इस पर्व को मनाने के लिए सैलानियों का सैलाब उमड़ने की संभावना है। यहां के होटलों में 100 फीसद आक्यूपेंसी की संभावना बनी हुई है।

ऐसे में पर्यटन कारोबार को और अधिक रफ़्तार मिलेगी। उधर, मसीही समाज के सबसे बड़े पर्व क्रिसमस के करीब आने के साथ ही बाजार भी प्रभु यीशु के स्वागत में सज गए हैं। शहर के बाजार में क्रिसमस ट्री, सांता क्लॉज की ड्रेस, स्टाइलिश कैंडल्स, कार्ड्स जैसी चीजें लोगों को सहज ही आकर्षित कर रही हैं। शहर में चारों ओर क्रिसमस का उत्साह देखते ही बन रहा है।


Posted

in

,

by

Tags: