Loading...

क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए तैयारियां शुरू, होटलों में मिल रही विशेष छूट

By SAPNA THAKUR Published: 1 Dec 2022, 1:52 PM | Updated: 1 Dec 2022, 1:52 PM 1 min read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के होटल कारोबारियों ने क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। इतना ही नहीं कारोबारियों ने आकर्षक पैकेज भी शुरू किए हैं। हिमाचल पर्यटन विकास निगम सहित प्राइवेट होटल्स ने सैलानियों को लुभाने के लिए ऑफर दिया है। इसके तहत हिमाचल पर्यटन विकास निगम के होटल्स में बुकिंग करने पर 14 दिसंबर तक 20 प्रतिशत और प्राइवेट होटल्स में 25 से 30 प्रतिशत तक की छूट दी गई है।

ऐसे में अगर आप प्रदेश के पर्यटन स्‍थलों में घूमने का मन बना रहे हैं तो एडवांस बुकिंग करवा लें। बात करें, कुल्लू-मनाली की तो यहां के होटलों में एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। ऐसे में यहाँ क्रिसमस और न्यू ईयर पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ेगी। इसके अलावा मैक्लोडगंज, शिमला, नारकंडा और कुफरी के होटलों में भी बुकिंग तेज़ हो गई है।

उम्मीद लगाई जा रही है कि क्रिसमस और न्यू ईयर पर हिमाचल प्रदेश के होटलों में 90-100 प्रतिशत तक ऑक्युपेंसी रहेगी। शत प्रतिशत ऑक्युपेंसी रहने से पर्यटन कारोबार भी रफ़्तार पकड़ेगा। उधर, क्रिसमस व न्यू ईयर मनाने मनाली आने वाले पर्यटकों के लिए होटलों में कुल्लवी नाटी और डीजे की व्यवस्था की जाएगी।