Loading...

कौलांवालाभूड में खेत में पड़ा मिला हरियाणा के 78 वर्षीय बुजुर्ग का शव

By Ankita Published: 12 May 2024, 10:41 AM | Updated: 12 May 2024, 10:41 AM 1 min read

HNN/ नाहन

जिला सिरमौर के विकास खंड नाहन के तहत आने वाले कौलांवालाभूड क्षेत्र में हरियाणा के एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव खेत में पड़ा हुआ मिला है। हालाँकि व्यक्ति की मौत किन कारणों से हुई है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया है। साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी है। बता दें कि कौलांवालाभूड के साथ हरियाणा की सीमा लगती है। बताया जा रहा है कि 78 वर्षीय यह व्यक्ति पैदल ही वापस अपने घर हरियाणा की तरफ लौट रहा था।

इसी बीच वह यहां एक खेत में मृत अवस्था में पड़ा मिला। जिसके बाद खेत के मालिक ने इसकी सूचना स्थानीय पंचायत प्रधान को दी। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मामले की पुष्टि कौलांवालाभूड पंचायत की प्रधान रितु चौधरी ने की है।