कोर्ट परिसर में 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आयोजित

HNN/ मंडी

10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आज शुक्रवार को कोर्ट परिसर में आयुष विभाग के सहयोग से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला एवं सत्र न्यायधीश राजेश तोमर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायधीश मंडी सहित अन्य न्यायधीशों व कोर्ट के कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया।

इस अवसर पर राजेश तोमर ने कहा कि योग के माध्यम से हमारी समृद्ध परंपराएं विश्व के समक्ष उजागर हुई हैं। उन्होंने कहा कि योग हमें शारीरिक एवं आत्मिक शांति प्रदान कर सुदृढ़ बनाता है। उन्होंने कहा कि हमें योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। हमें अपनी परम्पराओं को संजोए रखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि योग मनुष्य को ऊर्जावान बनाता है। नियमित योगाभ्यास से मनुष्य के जीवन में निखार आता है। उन्होंने कहा कि योग जीवन जीने का सटीक विज्ञान है और इसे हर व्यक्ति को रोजमर्रा के जीवन में शामिल करना चाहिए।


Copy Short URL


WA

Posted

in

, ,

by

Tags: