Loading...

केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को 189.20 करोड़ रुपये की अग्रिम राहत देने को मंजूरी दी

By PARUL Published: 2 Oct 2024, 1:52 PM | Updated: 2 Oct 2024, 1:52 PM 1 min read

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश को 189.20 करोड़ रुपये की अग्रिम राहत देने को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। यह राशि राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष से केंद्रीय हिस्से के रूप में दी जाएगी।

केंद्र सरकार ने 14 बाढ़ प्रभावित राज्यों को 5,858.60 करोड़ रुपये जारी किए थे। हिमाचल प्रदेश को भी इस राशि में से 189.20 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

बाढ़ प्रभावित राज्यों को वित्तीय सहायता के अलावा केंद्र सरकार ने एनडीआरएफ व थल सेना की टीमों की तैनाती और वायु सेना के सहयोग सहित सभी लॉजिस्टिक मदद भी प्रदान की है।