कुल्लू में पेंशनर फेडरेशन की बैठक: सरकार के खिलाफ संघर्ष की रणनीति बनेगी

By NEHA Published: 12 Sep 2024, 4:40 PM | Updated: 12 Sep 2024, 4:40 PM 1 min read

HNN/कुल्लू

कुल्लू में हिमाचल पेंशनर फेडरेशन की मासिक बैठक 14 सितंबर को होगी। इसमें प्रदेश एवं जिला के पदाधिकारी विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे। बैठक में सरकार के खिलाफ संघर्ष की रणनीति बनाई जाएगी।

फेडरेशन के प्रदेश सचिव टीडी ठाकुर ने कहा कि सरकार के पास पेंशनरों को पेंशन देने के लिए बजट नहीं है, लेकिन मुख्यमंत्री और मंत्रियों के काफिलों के लिए बजट है। कुल्लू में पेंशनर अपनी समस्याओं को पदाधिकारियों के समक्ष रखेंगे और विचार-विमर्श से समस्याओं को सुलझाया जाएगा।

प्रदेशस्तरीय मुद्दों पर विशेष चर्चा की जाएगी और सरकार के खिलाफ संघर्ष की राह पकड़ने के लिए रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने सभी पेंशनरों से शीतला माता मंदिर सरवरी में होने वाली बैठक में भाग लेने की अपील की है। बैठक में पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की जाएगी और सरकार के सामने अपनी मांगें रखने के लिए रणनीति तैयार की जाएगी।