कुल्लू और लाहौल-स्पीति में बढ़ा हिमस्खलन का खतरा

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने के बाद अब एक बार फिर से हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है। मनाली स्थित डीआरडीओ के रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान (डीजीआरई) ने हिमस्खलन की चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।

डीजीआरई ने हिमालय इलाकों में 24 जगहों पर हिमखंड गिरने की आशंका जताई है। डीजीआरई ने जिला कुल्लू सहित लाहौल-स्पीति, पांगी-किलांड, किन्नौर के ऊंचाई वाले भागों में हिमस्खलन का अलर्ट जारी किया है। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने लोगों सहित पर्यटकों को ऊंचाई वाले क्षेत्रों की ओर रुख ना करने की सलाह दी है।


Posted

in

,

by

Tags: