किसानो की फिर बढ़ी मुश्किलें, लहसुन की फसल में लगा सड़न रोग
HNN / बिलासपुर
लहसुन की फसल में लगे सड़न रोग ने एक बार फिर किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी है। जिला में लहसुन की फसल खेतों में ही पीली पड़ने लगी है। इतना ही नहीं पौधे खेतों में ही सड़ने शुरू हो गए हैं जिस कारण लहसुन की कलियां और गठिया सड़ने लगी है। बता दें कि वर्तमान में लगभग 110 हेक्टेयर भूमि में इस साल किसानों ने लहसुन की फसल तैयार की है।
किसानों ने दिन-रात मेहनत कर लहसुन की फसल को अन्य बीमारियों से बचा कर रखा लेकिन आखरी में लहसुन की फसल बीमारी की चपेट में आ ही गई। ऐसे में किसानों को अभी से ही रोजी रोटी की चिंता सताने लगी पड़ी है। बता दें कि जिला में ज्यादातर किसान खेतो में लगाई नगदी फसलों पर निर्भर रहते है। किसानों ने लहसुन की फसल पर हजारों रुपये खर्च कर रखे हैं।
अब तबाह होने से किसानों के होश उड़ने लगे हैं। जिला में 110 हेक्टेयर में लगभग ढाई हजार क्विंटल लहसुन का उत्पादन होता है। किसान लहसुन की खेती से हजारों लाखों रुपये कमाते हैं।