Loading...

‘किसमें कितना है दम’ के ग्रैंड फिनाले में पांवटा की आशी उपविजेता, सिरमौर का किया नाम रोशन

By PRIYANKA THAKUR Published: 15 Nov 2022, 11:18 AM | Updated: 15 Nov 2022, 11:19 AM 1 min read

HNN / पांवटा

‘किसमें कितना है दम’ टीवी शो के ग्रैंड फिनाले में पांवटा साहिब की आशी ने सिरमौर जिले का नाम रोशन कर दिया है।  यह आयोजन एक पंजाबी टीवी चैनल के माध्यम से करवाया गया। फिनाले में आशी उपविजेता रही। आशी शर्मा गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल में 11वीं कक्षा में शिक्षारत है।

इससे पहले भी आशी स्थानीय कई नृत्य प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखा चुकी है। बता दें कि आशी के पिता यश कुमार शर्मा की एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद मां रश्मी शर्मा व बुआ हेमा शर्मा ने आशी की देखभाल की और बेटी के हुनर को खूब प्रोत्साहन दिया। गौरतलब है कि पांवटा उपमंडल की दो बेटियों ने ‘किसमें कितना है दम’ टीवी शो के ग्रैंड फिनाले में जगह बनाई थी।

दोनों प्रतिभागियों ने पहले चरण में पांवटा में हुनर दिखाया। दूसरा व क्वार्टर फाइनल राउंड नाहन से पार किया। इसके बाद पंचकूला में सेमीफाइनल में दोनों ही प्रतिभागियों ने प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। इसमें ग्रैंड फिनाले में बेहतरीन डांस की प्रस्तुति देकर आशी उपविजेता बनीं।