लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कांग्रेस ने अलका शर्मा को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, विंग स्वास्थ्य सेवा समिति का प्रदेश सचिव किया नियुक्त

Ankita | 21 अक्तूबर 2023 at 2:05 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ नाहन

प्रदेश कांग्रेस सेवादल ने त्रिलोकपुर (नाहन) निवासी अलका शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी दी है। कांग्रेस सेवा दल ने अलका शर्मा को जन सेवा विभाग की विंग स्वास्थ्य सेवा समिति का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश मुख्य: आयोजक अनुराग शर्मा ने इस बारे अधिसूचना जारी करके स्पष्ट किया है कि अलका शर्मा की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

अलका शर्मा को यह नई जिम्मेवारी मिलने से उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। अलका शर्मा ने अपनी नियुक्ति के लिए सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई, प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा, महासचिव संदीप बत्रा सहित सेवादल व कांग्रेस पार्टी के तमाम उच्च नेतृत्व का आभार जताया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

अलका शर्मा ने कहा कि जो दायित्व उन्हें सौंपा गया है, वह उसे निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। बता दें कि त्रिलोकपुर निवासी अलका शर्मा करीब 15 सालों से कांग्रेस पार्टी में बतौर सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कर रही हैं। इससे पूर्व वह जिला संयोजक, जिला सोशल मीडिया प्रभारी सहित अन्य कई पदों पर कार्य कर चुकी हैं।

कांग्रेस सेवादल के पूर्व जिलाध्यक्ष जबर सिंह के निधन पर जताया शोक…
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता और कांग्रेस सेवादल के पूर्व जिला अध्यक्ष जबर सिंह के निधन पर कांग्रेस भवन नाहन में शोक सभा आयोजित की गई। प्रदेश सचिव अलका शर्मा के नेतृत्व में सभी सदस्यों ने मृतक की आत्मा शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की।

अलका शर्मा ने कहा कि जबर सिंह कांग्रेस के एक कर्मठ कार्यकर्ता रहे, उनके निधन की पूर्ति करना संभव नहीं है। इस दौरान हरप्रीत कौर, सुनीता, अनीता, राधा, दिव्यांशी शर्मा, गफ्फार, आमिर, दिव्यांशी शर्मा, उमेश, हैरी आदि मौजूद रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]