कांग्रेस एकजुटता के साथ भाजपा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कर रही जन आंदोलन, लोगों का मिल रहा भारी समर्थन

HNN / शिमला

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने अपने नई दिल्ली प्रवास के दौरान कांग्रेस आलकमान के साथ प्रदेश की ताज़ा राजनैतिक हालात पर चर्चा के साथ साथ प्रदेश कांग्रेस संगठन की राजनैतिक गतिविधियों की पूरी जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस एकजुटता के साथ भाजपा के जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जन आंदोलन कर रही है। उन्होंने कहा कि इन आंदोलनों में कांग्रेस को लोगों का भारी जन समर्थन मिल रहा है।

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संगठन के सी बेनुगोपाल से भेंट कर प्रदेश संगठन से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ जितने भी आंदोलन किए है और कर रही है, उनमें उन्हें लोगों का भारी जन समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही के चार उप चुनावों में कांग्रेस को मिली शानदार जीत से पार्टी कार्यकर्ता उत्साहित है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनावों से पहले नगर निगम शिमला के चुनाव होने है, इसके लिए प्रदेश कांग्रेस पूरी तरह मजबूती के साथ तैयार है। राठौर ने अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला के साथ बैठक में प्रदेश संगठन से जुड़े अनेक मसलों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होने बताया कि आलाकमान से जो भी निर्देश व कार्यक्रम उन्हें मिल रहें है उन्हे सफतापूर्वक पूरा किया जा रहा है। उन्होने कहा कि प्रदेश कांग्रेस ने इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है।


Posted

in

,

by

Tags: