dead-1.jpg

कंबल से बंधा मिला अज्ञात महिला का शव, दोनों आंखे…

HNN/ सोलन

जिला सोलन के कुनिहार-कुफटू मार्ग के बझोल के समीप उस समय सनसनी फैल गई जब स्थानीय लोगों ने एक महिला का शव कंबल से बंधा हुआ देखा। लिहाजा इस बाबत जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कंबल से महिला के शव को बाहर निकाला तो सबके होश उड़ गए क्योंकि महिला की दोनों आंखें निकाल दी गई थी।

लिहाजा, पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लिया गया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। हालांकि अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है और ना ही मौत के कारणों से पर्दा उठ पाया है। लिहाजा पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही हैं। जानकारी अनुसार नाले में पशुओं को चरा रही कुछ महिलाओं ने एक कंबल देखा जिसमें कुछ बंद हुआ था।

महिलाओं ने जब नजदीक जाकर कंबल को खोला तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। कंबल में एक अज्ञात महिला का शव पड़ा हुआ था तथा उसकी आंखें निकाली गई थी। लिहाजा उन्होंने इस बाबत जानकारी तुरंत पुलिस को दी। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को नाले से बाहर निकाला। इस दौरान पुलिस ने स्थानीय लोगों और वाहन चालको से महिला के बारे में पूछताछ की परंतु महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई।


Posted

in

,

by

Tags: