लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

औद्योगिक क्षेत्र काला अंब में 6 वर्षीय बच्ची हुई हैवानियत का शिकार

Shailesh Saini | 30 मार्च 2025 at 9:18 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

काला अंब पुलिस ने  नहीं दिया बलात्कारी को फरार होने का मौका,  सूचना के बाद 15 मिनट में ही गिरफ्तारी

हिमाचल नाऊ न्यूज़ काला अंब/नाहन

 औद्योगिक क्षेत्र काला अंब में 6 वर्षीय बच्ची हैवानियत का शिकार हो गई है। घटना दोपहर 12:30 की बताई गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय पवन उत्तर प्रदेश निवासी के द्वारा उसे समय 6 वर्षीय बच्ची को हैवानियत का शिकार बनाया गया जब वह घर पर अकेली थी। 

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

प्राप्त जानकारी के अनुसार मासूम के घर से पड़ोसियों ने बच्ची के दर्दनाक रूप से चिल्लाने की आवाज सुनी। पड़ोस पड़ोस के लोगों ने जब मौके पर जाकर देखा तो बच्ची खून से लथपथ थी। आरोपी मौके से फरार हो चुका था। लोगों के द्वारा फौरन इस घटना की सूचना थाना काला अंब को दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के द्वारा मौके पर पहुंचने के करीब 15 मिनट के बाद ही आरोपी को घटना स्थल से कुछ दूरी पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। 

उधर मामले की पुष्टि करते हुए जिला पुलिस कप्तान निश्चिन सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पर पास्को एक्ट और बलात्कार की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की कर दी गई है।

उन्होंने बताय कि बच्ची को नाहन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। उन्होंने बताय कि आरोपी  फैक्ट्री में काम करता है जबकि जो परिवार हैवानियत का शिकार हुआ है वह भी प्रवासी परिवार है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]