Loading...

एसपीयू में इस दिन से होंगे गेस्ट फैकल्टी के लिए साक्षात्कार….

By Ankita Published: 29 Jul 2024, 3:31 PM | Updated: 29 Jul 2024, 3:31 PM 1 min read

HNN/ मंडी

सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी के 10 विभागों में गेस्ट फैकल्टी के लिए 2 अगस्त से साक्षात्कार शुरू हो जाएंगे। इसमें फिजिक्स विभाग में दो अगस्त को साक्षात्कार होंगे। मैथ, इंग्लिश, योग, कैमिस्ट्री, इंडस्ट्रीयल कैमिस्ट्री और कंप्यूटर साइंस के साक्षात्कार भी दो अगस्त को ही होंगे।

तीन अगस्त को बॉटनी, जूलाॅजी और इन्वायरमेंट साइंस के लिए गेस्ट फैकल्टी के साक्षात्कार होंगे। छह अगस्त को एमबीए, इतिहास और लोक प्रशासन में गेस्ट फेकल्टी के साक्षात्कार लिए जाएंगे।

एसपीयू के रजिस्ट्रार ई. सुनील वर्मा ने बताया कि इससे पहले विवि ने इस भर्ती पर प्रशासनिक कारणों से रोक लगा दी थी, मगर अब इसे दोबारा से शुरू कर दिया है।