एसपीयू मंडी में कल से शुरू होंगी यूजी की परीक्षाएं

By Ankita Published: 13 May 2024, 9:54 PM | Updated: 13 May 2024, 9:54 PM 1 min read

परीक्षाओं के लिए पूरे प्रदेश में बनाए गए 72 परीक्षा केंद्र

HNN/ मंडी

जिला मंडी का सरदार पटेल विश्वविद्यालय बीए, बीएससी, बीकॉम पहले और दूसरे साल की परीक्षाएं कल यानि 14 मई से शुरू करवा रहा है। इन परीक्षाओं के लिए पूरे प्रदेश में 72 परीक्षा केंद्र बनाए गए है।

एसपीयू ने परीक्षाओं को करवाने के सभी प्रबंधों को पूरा कर लिया है। बता दें परीक्षाएं सुबह और शाम के सत्रों में आयोजित होंगी। सबसे अधिक 34 परीक्षा केंद्र जिला कांगड़ा में बनाए गए हैं।

सबसे कम एक केंद्र लाहौल-स्पीति में है। वहीं, मंडी में 20 और कुल्लू में पांच परीक्षा केंद्रो पर परीक्षाएं आयोजित होंगी। विवि ने इसके लिए सभी जिलों में पुख्ता प्रबंध कर दिए हैं।