एसओएस 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी, 53.05 फीसदी बच्चे पास
HNN/ धर्मशाला
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा एसओएस 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। बता दें प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय के 12वीं की पास प्रतिशतता 53.05 फीसदी रही है।
इसके अलावा 320 अभ्यर्थियों का परिणाम आरएलई (रिजल्ट लेट ड्यू टू इलेजिब्लिटी), 80 का आरएलडी (रिजल्ट लेट ड्यू टू डाक्यूमेंट), 9 अभ्यर्थियों का परिणाम पीआरएस (प्रीवियस रिजल्ट स्टैंड) और 16 का परिणाम पीआरसी रहा है।
जानकारी के मुताबिक, एसओएस 12वीं कक्षा की परीक्षा मार्च 2024 में संचालित करवाई गई थी। परीक्षा में 8235 परीक्षार्थियों में से 4369 पास हुए हैं। वहीं 40 परीक्षार्थी फेल और 3417 री-अपीयर हैं।