एयर इंडिया प्लेन में बम की सूचना पर मिलने पर यात्रियों में मचा हड़कंप
फ्लाइट के टॉयलेट में टिशू पेपर पर लिखी मिली यह बात…..
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर दिल्ली-वडोदरा एयर इंडिया की फ्लाइट में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब फ्लाइट के शौचालय में एक टिशू पेपर देखा गया जिस पर बम शब्द लिखा था।
इस नोट के मिलने पर एयरपोर्ट अधिकारियों ने सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए गहन निरीक्षण किया लेकिन फ्लाइट से कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया प्लेन में एक टिशू पेपर मिला था, जिस पर बम लिख हुआ था।
जिसे देखते ही यात्री और चालक दल में हड़कंप मच गया। यात्रियों को फ्लाइट से नीचे उतारा गया। मौके पर पहुंची बम एवं डॉग स्क्वायड की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।