HNN/ ऊना
नवमीं यानी 23 अक्तूबर से चितंपूर्णी से खाटूश्यामजी के लिए प्रथम दर्शन सेवा शुरू की जा रही है। इसमें प्रति यात्री व सीट 840 रुपए किराया निर्धारित किया है। श्रद्धालु ऑनलाइन बुकिंग करवा कर बसों की बुकिंग कर सकते हैं। एचआरटीसी ने प्रदेश सहित बाहरी राज्यों के लिए दर्शन सेवा शुरू कर दी है।
बस की समय सारिणी भी तैयार कर दी गई है। निगम ने चिंतपूर्णी से खाटूश्याम जाने के लिए प्रति सीट 840 रुपए निर्धारित किए हैं। वहीं इस बस सेवा में सुगम दर्शन करवाए जाने की भी सुविधा मिलेगी। यह बस चितंपूर्णी से ऊना, चंडीगढ़- पेहवा-हिसार-सिकर होते हुए खाटूश्यामजी पहुंचेगी। चिंतपूर्णी से यह बस सेवा शाम चार बजे चलेगी और पांच बजे ऊना पहुंचेगी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
चंडीगढ़ पहुंचने का समय 8:40 बजे रहेगा। रात 10:50 बजे यह पेहवा पहुंचेगी। वहीं अगले दिन 1:45 बजे हिसार पहुंचेगी। सिकर में पहुंचने का समय सुबह सात बजे होगा और सुबह 8:20 बजे खाटूश्याम पहुंचेगी।
मंदिर में सुबह से शाम तक दर्शन करने के बाद खाटू श्याम से चिंतपूर्णी तक चलने का समय शाम पांच बजे का रहेगा। वहीं 6:15 बजे बस सिकर पहुंचेगी। 10:45 बजे बस हिसार पहुंचेगी। आधी रात 12:40 पर पेहवा पहुंचेगी। वहीं चंडीगढ़ पहुंचने का समय सुबह 3:30 बजे होगा। छह बजे सुबह बस ऊना पहुंचेगी और 7.30 बजे वापस चिंतपूर्णी पहुंच जाएगी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





