इस विद्युत मंडल के उपभोक्ता 7 दिसंबर से पहले कराएं बिल जमा, वरना कट जाएगा कनेक्शन
HNN / मंडी
वरिष्ठ अधिशासी अभियंता, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड मंडी ने जिला के समस्त विद्युत उपभोक्ता जिन्होंने अब तक अपना बिजली बिल जमा नहीं करवाया है, उन्हें बिजली बिल 7 दिसंबर से पहले जमा करवाने के निर्देश जारी किए हैं।
अधिक जानकारी देते हुए अधिशासी अभियंता मोहित टंडन ने बताया कि यदि उपभोक्ता 7 दिसंबर से पहले अपना बिल जमा नहीं करवाते हैं तो उनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
इतना ही नहीं नया कनेक्शन लेने के लिए इन उपभोक्ताओं को पहले जहां अपना पुराना बिजली बिल जमा करवाना होगा, तो वही नया कनेक्शन लेने के लिए अलग से पैसे भी देने होंगे।